हरदोई मे स्लीपर बस और PRV-112 की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Nov 5, 2026 - 12:48
 0  12
हरदोई मे स्लीपर बस और PRV-112 की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (अचलवार्ता): जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र में आंझी चौकी के पास गुरुवार को स्लीपर बस और पुलिस की PRV-112 गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, मझिला थाना क्षेत्र में तैनात PRV-112 वाहन की सामने से आ रही स्लीपर बस से टक्कर हो गई। अचानक हुई इस भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पुलिस वाहन और बस दोनों को काफी नुकसान पहुंचा।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। राहत की बात यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0