हरदोई में दीपकमल राठौर को मिली भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला मीडिया की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी

Nov 3, 2026 - 13:46
 0  2
हरदोई में दीपकमल राठौर को मिली भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला मीडिया की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी

लक्ष्मीकान्त पाठक

 हरदोई (अचलवार्ता)भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभा रहे दीपकमल राठौर को ओबीसी मोर्चा का जिला मीडिया संयोजक मनोनीत किया है। प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की संस्तुति पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने उनका मनोनयन किया।

दीपकमल राठौर की गिनती पार्टी के निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं में होती है। वह पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सहभागिता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। मनोनयन के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0