डीएम की मौजूदगी में धान की क्रॉप कटिंग, हरदोई मे 60.51 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज दर्ज

Oct 24, 2026 - 17:46
 0  3
डीएम की मौजूदगी में धान की क्रॉप कटिंग,  हरदोई मे 60.51 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज दर्ज

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (अचलवार्ता)। खरीफ की फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए शनिवार को तहसील सदर के ग्राम बावन में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की उपस्थिति में धान की क्रॉप कटिंग कराई गई। प्रयोग में धान की उपज 60.51 कुंतल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई।

जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग के आंकड़ों में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य की योजनाएं बनाने और फसल क्षतिपूर्ति संबंधी कार्यों में मदद मिलती है। इसलिए सभी क्षेत्रों में क्रॉप कटिंग के आंकड़े निर्धारित पोर्टल पर समय से अपलोड किए जाएं।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में रैंडम आधार पर चयनित खेतों में क्रॉप कटिंग के प्रयोग कराए जा रहे हैं। राजस्व, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम इन प्रयोगों के माध्यम से फसलों की औसत उपज का आकलन करती है। इसी के आधार पर किसानों को फसल बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने में सहायता मिलती है।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0