छोटे सरकार की ऊंची उड़ान पर हाई कोर्ट की कैंची: अपील खारिज, अब चुनाव की बारी!
अम्बेडकरनगर अचल वार्ता/ नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा रियासत के खुद को 'छोटे सरकार' कहलाने वाले साहब की वापसी की बची-खुची उम्मीदों पर लखनऊ हाई कोर्ट ने फुल स्टॉप लगा दिया है। कोर्ट ने उनकी क्रिमिनल अपील खारिज कर दी है, जिससे सियासी गलियारों में हड़कंप और चाय की दुकानों पर नई बहस छिड़ गई है।सुनवाई तो पहले ही हो चुकी थी लेकिन फैसला सुरक्षित रखकर सस्पेंस का तड़का लगाया गया था, जो अब खुल गया है। इस फैसले के बाद इलाके में यह चर्चा जोरों पर है कि ऊंची उड़ान भरने का शौक रखने वालों का लैंडिंग गियर कई बार सीधे जमीन पर नहीं, बल्कि कीचड़ और नाले के आसपास ही खुलता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चेयरमैन की कुर्सी के लिए विधानसभा चुनाव के साथ ही नया चुनावी दंगल देखने को मिलेगा या कोई और नया समीकरण बनेगा। फिलहाल इतना तय है कि रियासत के सियासी पारे में उबाल आ चुका है और जनता अगले ट्विस्ट के इंतजार में सीट बेल्ट बांधकर बैठी है। ताज़ा अपडेट: लखनऊ हाई कोर्ट से क्रिमिनल अपील खारिज, वापसी की आखिरी उम्मीद भी खत्म। चुनावी सुगबुगाहट विधानसभा चुनाव के साथ अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत के चेयरमैन चुनाव की चर्चाएं तेज। इलाके का मूड: फैसले के बाद सियासी समीकरणों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर कयासों का दौर जारी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0