प्रमुख सचिव ने सण्डीला मंडी में परखी धान खरीद की व्यवस्था
किसानों को सुविधाएं, पारदर्शी खरीद और समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश
लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (अचलवार्ता)। खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने शनिवार को सण्डीला मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से धान की तौल, गुणवत्ता परीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और खरीद प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली।प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि किसानों को धान बिक्री में किसी प्रकार की असुविधा न हो। शासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप पारदर्शी एवं सुचारु खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने, धान खरीद में लापरवाही न बरतने और किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही क्रय केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सण्डीला नारायणी भाटिया, जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0