मां और भाई की हत्या करने वाली बहन गिरफ्तार
मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना कांठ क्षेत्र के अंतर्गत गांव भैसली जमालपुर उर्फ गदापुर में हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले मां-भाई के डबल मर्डर का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतको की सगी बहन अनीता को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया और लकड़ी का डंडा और खूंटा बरामद कर लिया है।
बीती 22 अप्रैल की रात को अनीता ने अपनी मां और भाई पर सोते समय जानलेवा हमला किया था, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतकों के परिजन राजीव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जब आरोपी युवती अनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। अनीता ने बताया कि घरवाले उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे और उसके हाथ-पैर तक बांध देते थे। घटना वाले दिन भाई ने उसका मोबाइल छीन लिया था और बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं किया। इसी आक्रोश में आकर अनीता ने पहले चारपाई पर लेटे भाई के सिर पर वार किया और फिर बीच-बचाव करने आई मां को भी मौत के घाट उतार दिया।
थाना प्रभारी सुदेशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्दर सिंह और महिला कांस्टेबल सोनम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी युवती को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0