मुरादाबाद: वली मोहम्मद बने राष्ट्रीय लोक दल के नए नगर अध्यक्ष
मुरादाबाद, अचल वार्ता। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वली मोहम्मद को भोजपुर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा की गई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि इस नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों में सक्रियता बढ़ेगी।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष वली मोहम्मद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि रालोद की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे रही है। उन्होंने बताया कि वली मोहम्मद लंबे समय से सामाजिक कार्य कर रहे हैं। उनकी इसी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आगे कहा कि भोजपुर नगर में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए टीम भावना के साथ काम किया जाएगा, जिससे पार्टी की नीतियों का लाभ आम जनता तक पहुंचे और क्षेत्र में पार्टी का जनाधार मजबूत हो।
इस दौरान शराफत अंसारी डायरेक्टर यूपीका कानपुर, सभासद तौकीर कुरैशी, यासीन मलिक, नाजिर, तहसीन, रिहान, अज्जू, रिजवान डीलर, सज्जाद, बंटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का फूल-मालाओं के साथ स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0