मुरादाबाद : रालोद की नीतियों से प्रभावित होकर वली मोहम्मद हुए पार्टी में शामिल

May 1, 2026 - 20:01
May 3, 2026 - 07:06
 0  16
मुरादाबाद : रालोद की नीतियों से प्रभावित होकर वली मोहम्मद हुए पार्टी में शामिल

मुरादाबाद, अचल वार्ता। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अहम निर्णय लेते हुए नगर पंचायत भोजपुर के मोहल्ला बड़ी सब्जी मंडी निवासी वली मोहम्मद को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

युवा समाजसेवी वली मोहम्मद का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि पार्टी आगामी समय में संगठन विस्तार और जनसंपर्क को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वली मोहम्मद के नेतृत्व में भोजपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक दल को नई मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ेंगे। 

वहीं वली मोहम्मद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए भी प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर शराफत अंसारी डायरेक्टर यूपीका हैंडलूम कानपुर, तौकीर कुरैशी सभासद, रिजवान डीलर, अलाउद्दीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने वली मोहम्मद को रालोद पार्टी की सदस्यता ज्वॉइन करने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0