लखीमपुर खीरी : शहीदों की याद में जले दीप, देशभक्ति से गूंजा पलिया
पलियाकलां , अचल वार्ता । भाजपा नेता रवि गुप्ता के संयोजन में पलिया के प्रेसिडेंट लान में आयोजित ‘एक दिया शहीदों के नाम’ भब्य कार्यक्रम में देशभक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने की।
कार्यक्रम में शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।आचार्य व्यास वेद प्रकाश मिश्रा के साथ बटुक ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्पवर्षा के बीच सम्मान समारोह संपन्न कराया। श्यामल प्रोडक्ट के चेयरमैन सलिल अग्रवाल (बब्बन) को मुख्य अतिथि द्वारा ‘पलिया रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
क्षेत्र की विख्यात महिला चिकित्सक डॉ,पुष्पा अग्रवाल, दिनेश गुप्ता खेमकरण लाल , नरेंद्र अवस्थी,और सुहावनी शुक्ला को ‘पलिया गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में पलिया रत्न डॉ. एके कपूर, पूर्व डीएसपी पलिया रत्न बालकराम, एसएसबी कमांडेंट माधवचंद्र घोष डॉ. एके सक्सेना शामिल रहे। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज एवं रामगोपाल नेकीराम जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
भाजपा नेता रवि गुप्ता ने कहा कि शहीदों की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और विशिष्ट लोगों को ‘पलिया रत्न’ एवं ‘पलिया गौरव’ जैसे सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गुप्ता, दीपक तलवार, अनुज स्वरूप शुक्ला बिट्टू, सतीश चौधरी, देवराज गर्ग, आकाश गुप्ता, रामप्रकाश भास्कर,भाजपा नेता गजेंद्र सिंह,विकास गुप्ता, निरंजन लाल अग्रवाल, निरंकार बरनवाल, संदीप बंसल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ला, समाजसेवी तनुजा सिंह, ममता जायसवाल, महिला अग्रवाल सभा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, हैप्पी श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता डब्बू, ठक्कर बापा सेवा संस्थान से चौबे, राहुल गुप्ता,अंशु गुप्ता,ज्वाला गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,सूरज गौतम, चाहत सिंघल, सतीश बाजपेई, विपिन गुप्ता,संजय गुप्ता, डी के श्रीवास्तव, समाजसेविका तनुजा सिंह, ममता जायसवाल, जसविंदर सिंह कौर गिल और गगन मिश्रा, मंटू गुप्ता,संत राम गुप्ता,मनोज चढ़ा, इंद्रजीत सूरी, सतीश श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अंत में राष्ट्रगान के बाद शहीदों की याद में दीप जलाए गए। इसके बाद हुई शानदार आतिशबाजी से पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। भाजपा नेता रवि गुप्ता ने सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के बाद भव्य आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0