अम्बेडकर नगर: रामदेव यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में बांटे फल, एम्पलाई नॉन एम्पलाई सेल्फ केयर टीम ने की सेवा
अम्बेडकरनगर के दहीरपुर वृद्धाश्रम में एम्पलाई नॉन एम्पलाई सेल्फ केयर टीम ने स्वर्गीय रामदेव यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर बुजुर्गों को फल वितरित किए।
अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। जनपद में एम्पलाई नॉन एम्पलाई सेल्फ केयर टीम की ओर से संस्थापक नवनीत जी के स्वर्गीय पिता रामदेव यादव की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वृद्ध जनों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सेवा भाव को समर्पित फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वृद्धाश्रम दहीरपुर, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।
टीम के पदाधिकारियों ने कहा कि अपने दिवंगत परिजनों की पुण्यतिथि को सेवा कार्य के रूप में मनाना समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का परिचायक है। वृद्धजनों की सेवा और उनका सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में टीम की प्रदेश कोर टीम के सदस्य एवं जिला संरक्षक पंकज शास्त्री, प्रदेश कोर टीम के सदस्य एवं सहसंयोजक जटाशंकर यादव, जिला सहसंयोजक जितेंद्र कुमार यादव, जिला सहसंयोजक जंग बहादुर वर्मा, भीटी ब्लॉक संयोजक अमर प्रताप श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार यादव एडवोकेट, अनिल कुमार यादव एडवोकेट, हृदयराम यादव, शैलेंद्र यादव, श्याम सिंगार, रूकुमकेश यादव सहित अन्य सदस्य एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
फल वितरण कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने टीम के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकार का संदेश देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0