अयोध्या: गांधी जयंती पर विद्यालय में गूंजे सत्य, अहिंसा और सादगी के विचार, शिक्षकों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प
गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, सत्य, अहिंसा, सादगी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।
अयोध्या, अचल वार्ता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को आर पी ग्लोबल विद्यालय परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अजय कुमार शुक्ल ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
विचार गोष्ठी में विद्यालय के शिक्षकों ने महात्मा गांधी के जीवन, व्यक्तित्व और उनके विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपप्रधानाचार्य अजय कुमार शुक्ल ने गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका तथा उनके सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह और सादगी जैसे आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायक हैं। गांधी जी के जीवन से हमें कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में शिक्षक प्रभुनंदन शुक्ल, शिवलाल गुप्ता, अरविंद विश्वकर्मा, निरूपमा मिश्रा, ऊषा मिश्रा एवं प्रियंका त्रिपाठी ने भी महात्मा गांधी के जीवन और उनके आदर्शों पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान को भी याद किया गया। शिक्षकों ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अजय कुमार शुक्ल के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं में सूरज पाल, सौम्या शुक्ल, शिवानी, सेजल, पूजा, कोमल, नीलम, आंचल, हरजीत कौर, अवनी, अंजली, शिवांगी, कहकशां, आस्था, सबा, इफ्फत, सरिता, खुशबू, अभिषेक सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0