अयोध्या: महिला आयोग सदस्य ऋतु शाही ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
अयोध्या, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही ने सोमवार को अयोध्या का दौरा कर महिला जनसुनवाई, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और जागरूकता चौपाल में हिस्सा लिया। सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं की समस्याएं, आर्थिक सहायता, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। कार्यक्रम में करीब 182 महिलाएं शामिल हुईं।
कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर निस्तारण कराया गया।राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिला कल्याण विभाग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही चिकित्सा शिविर में एचपीवी (HPV) वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी गई। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला हेल्पलाइन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
जनसुनवाई और चौपाल के बाद श्रीमती ऋतु शाही ने राजकीय बंदीगृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी, सीडीपीओ मीनाक्षी पांडेय, डॉ. प्रेम, इंस्पेक्टर चंद्रभान, महिला थाना प्रभारी आशा शुक्ला सहित महिला कल्याण विभाग, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन और सामाजिक सेवा समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0