बलरामपुर: हसीब खान बने यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल के 15 जिलों की मिली ज़िम्मेदार

Sep 5, 2026 - 22:28
Sep 6, 2026 - 17:14
 0  1
बलरामपुर: हसीब खान बने यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल के 15 जिलों की मिली ज़िम्मेदार

बलरामपुर, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की सांगठनिक विस्तार की प्रक्रिया में आज एक बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हसीब खान को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें पूर्वांचल के 15 जिलों का विशेष प्रभार भी सौंपा गया है, जिनमें लगभग 85 विधानसभा सीटें आस्टित हैं। हसीब खान जिन्होंने 2022 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था, ने युवाों के बीच खास लोकप्रियता तथा जनसंपर्क की वजह से महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए वे 66,132 वोट लेकर उस सीट पर सबसे अधिक वोट प्राप्त करने वाले सपा प्रत्याशियों में शामिल रहे। यह संख्या 2017 में गठबंधन के समय मिले 56,000 वोटों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है और उनकी लोकव्यापी पहुंच का संकेत है। हसीब खान की मुस्लिम समुदाय के धार्मिक और समाजिक नेताओं — बिलग्राम शरीफ, कीछौछा शरीफ, मोइन मियां, शिबली मियां सहित कई उलेमा-ए-किराम — के साथ घनिष्ठ रिश्ते भी हैं।

  इन संबंधों और संगठनात्मक काम के आधार पर पार्टी नेतृत्व — श्री राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय — ने उन पर भरोसा जताया है। हसीब खान पार्टी में शामिल हुए केवल दो महीने ही हुए हैं, और उन्हें पिछले पांच वर्षों के सामाजिक व राजनीतिक कार्यों के आधार पर यह बड़ा दायित्व मिला है।

 पूर्वांचल के जिन 15 जिलों का हसीब खान को प्रभार दिया गया है, वे निम्नलिखित हैं 

  • बहराइच — 7
  • श्रावस्ती — 2
  • बलरामपुर — 4
  • सिद्धार्थनगर — 5
  • बस्ती — 5
  • संत कबीर नगर — 3
  • जौनपुर — 9
  • बलिया — 7
  • मऊ — 4
  • आजमगढ़ — 10
  • चंदौली — 4
  • वाराणसी — 8
  • गाजीपुर — 7
  • अंबेडकर नगर — 5
  • सुल्तानपुर — 5

कुल: 85 विधानसभा सीटें 

 पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह रणनीतिक नियुक्ति पूर्वांचल में संगठन को सुदृढ़ करने और अल्पसंख्यक समुदाय को कांग्रेस से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है।

 अब राजनीतिक हलकों की नज़र इस पर टिकी है कि हसीब खान इन जिलों में संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क कितनी तेज़ी से कर पाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0