गैसड़ी विधानसभा में कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न नीतियों पर मंथन
पचपेड़वा/बलरामपुर , अचल वार्ता । कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से गैसड़ी विधानसभा की व्यापक कार्यकर्ता बैठक मंगलवार को पचपेड़वा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में गुजरात के विधायक, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश पर्यवेक्षक आनंद पटेल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में "संगठन सृजन" कार्यक्रम चल रहा है और इस प्रक्रिया में हर कार्यकर्ता की राय सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाई जाएगी। संगठन चुनाव के जरिये रायशुमारी कराकर जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 नजदीक है, इसलिए अभी से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर घर घर संपर्क शुरू कर दें। आयोजक डॉक्टर इश्तियाक अहमद, पूर्व प्रत्याशी गैसड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में वापस लाने के लिए संगठन तथा बूथ मजबूत करना अनिवार्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह गांव गांव और घर घर जाकर पार्टी की नीतियां और वर्तमान सरकार की कमियों को जनता के समक्ष रखें ताकि लोगों को वास्तविक जानकारी मिल सके। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर राजबहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक और बेरोजगारी जैसी समस्याओं ने युवाओं में निराशा फैला दी है, जिसे दूर करने के लिए ठोस योजनाएं बनाना आवश्यक है। बैठक को पीसीसी सदस्य मुकेश चौहान, अयोध्या अध्यक्ष अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष शिवलाल, महासचिव विजय उपाध्याय ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार व जनसम्पर्क तेज करने के निर्देश दिए। केदारनाथ पांडे, जाकिर हुसैन, कौशल पाठक, रेखा, सीमा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, बूथ व मंडल अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में आगामी दिनों में बूथ स्तर की बैठकों, प्रशिक्षण सत्रों और जनसम्पर्क अभियानों की रूपरेखा तैयार करने पर बल दिया गया। कार्यकर्ता अगले कुछ सप्ताह में घर घर संपर्क, जनसमस्याओं का सर्वे और पार्टी लाइन को लोगों तक पहुंचाने का अभियान तेज करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0