लखीमपुर खीरी : हरियाली तीज पर सजीं महिलाएं, सावन के गीतों पर झूमीं

Aug 16, 2026 - 19:36
Aug 29, 2026 - 07:15
 0  80
लखीमपुर खीरी : हरियाली तीज पर सजीं महिलाएं, सावन के गीतों पर झूमीं

पलिया कलां-खीरी , अचल वार्ता। दुधवा रोड स्थित पाम रिसोर्ट में हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित महिला तीज महोत्सव में सावन की मस्ती और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। हरे एवं रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने मेहंदी, झूले, लोकगीत, मल्हार, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीतों और सावन की मल्हार पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेहंदी, रैंप वॉक, डांस और ‘तीज क्वीन’ जैसी प्रतियोगिताओं ने महिलाओं में खासा उत्साह भर दिया। पारंपरिक गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने झूला झूलकर और सामूहिक नृत्य कर तीज उत्सव का जमकर आनंद लिया।

महिलाओं की आकर्षक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। पूरे परिसर में सावन के उल्लास, उमंग और पारंपरिक संस्कृति का रंग दिखाई दिया।

नगर की समाजसेविका ममता जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला तीज महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और भाईचारे को भी बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी महिलाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। हरियाली तीज का यह आयोजन लंबे समय तक महिलाओं की यादों में बना रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0