लखीमपुर खीरी : कांवड़ यात्रा व जलाभिषेक शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । खीरी में श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में कांवड़ मार्गों एवं प्रमुख शिवालयों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा बीती रात स्वयं रात्रिकालीन कैम्प किया गया। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का सघन जायजा लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर विभिन्न ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात पुलिस बल, पीएसी एवं अन्य कर्मचारियों को चेक किया गया तथा उन्हें उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के रात्रिकालीन कैम्प और पुलिस की सतत निगरानी के परिणामस्वरूप संपूर्ण पुलिस बल पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रहा।
खीरी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था, निरंतर पेट्रोलिंग और कड़े प्रबंधों के बीच आज सोमवार को जनपद के विभिन्न शिवालयों में सभी कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं ने अत्यंत सुरक्षित, सुगम व शांतिपूर्ण वातावरण में अपना दर्शन एवं जलाभिषेक सकुशल पूर्ण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0