अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा मेले में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क दवा और विश्राम शिविर शुरू, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया उद्घाटन
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मेले के दौरान श्री सेवा संस्थान ने निशुल्क दवा वितरण एवं विश्राम शिविर शुरू किया। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया उद्घाटन।
अयोध्या, अचल वार्ता। रामनगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए श्री सेवा संस्थान की ओर से सराहनीय पहल की गई है। संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं को निशुल्क दवा उपलब्ध कराने और विश्राम की सुविधा देने के उद्देश्य से विशेष सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर का भव्य उद्घाटन अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष आशुतोषानंद त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि संचालन संस्थान के महासचिव ओंकार नाथ पांडेय ने किया।
प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने फीता काटकर किया उद्घाटन
शुभारंभ अवसर पर प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद हनुमान जी के चित्र पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष आशुतोषानंद त्रिपाठी ने उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत और सम्मान किया।
श्रद्धालुओं को मिलेगी निशुल्क दवा और विश्राम की सुविधा
14 कोसी परिक्रमा के दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लंबी दूरी की परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली थकान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए श्री सेवा संस्थान की ओर से निशुल्क दवा वितरण एवं विश्राम स्थल की व्यवस्था की गई है।
संस्थान की इस पहल का उद्देश्य परिक्रमार्थियों को जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।
भाजपा एवं सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियां रहीं मौजूद
शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय (बादल), महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, वरिष्ठ नेता विशाल मिश्रा, पार्षद अंकित त्रिपाठी, पार्षद महेंद्र शुक्ला, महानगर महामंत्री परमानंद मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री प्रसाद पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त संस्थान के मंत्री बृजेंद्र श्रीवास्तव, संस्थान प्रवक्ता रमाशंकर तिवारी एडवोकेट तथा संस्थान के सदस्य विनय पांडेय, रवि मिश्रा, संजय कृष्ण श्रीवास्तव, सूबेदार तिवारी, रविन्द्र श्रीवास्तव, संतोष द्विवेदी, गोपाल कृष्ण पांडेय, आचार्य रणंजय पांडेय और मदन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संस्थान के संरक्षक शैलेंद्र मणि पांडेय, माधवानंद त्रिपाठी, हरि प्रसाद पांडेय एवं धर्मवीर द्विवेदी की भी उपस्थिति रही।
श्रद्धालुओं की सेवा ही संस्थान का उद्देश्य
श्री सेवा संस्थान की ओर से 14 कोसी परिक्रमा मेले में निशुल्क दवा वितरण एवं विश्राम शिविर की शुरुआत को श्रद्धालुओं की सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। धार्मिक आयोजनों के दौरान इस तरह के सेवा शिविर परिक्रमार्थियों को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का भी संदेश देते हैं।
अयोध्या में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री सेवा संस्थान की यह पहल परिक्रमा मेले में आने वाले भक्तों के लिए उपयोगी साबित होगी।
- विजेन्द्र श्रीवास्तव
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0