अयोध्या: ग्रामीणों को लड्डू खिलाकर अखिलेश यादव को दी बधाई
अयोध्या, अचल वार्ता। अयोध्या विधानसभा से पवन पांडे जी का टिकट होने पर समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने रसड़ा ग्राम सभा में पहुंचकर ग्रामीणों को खिलाया लड्डू तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को दी बधाई।
पंडित समरजीत ने कहा- आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी ने प्रभु राम की धरती पर निभा दिया कृष्ण सुदामा की मित्रता। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में प्रथम टिकट आदरणीय पवन पांडे जी को टिकट देकर ब्राह्मण को सम्मान देने का काम किए हैं। जहां एक तरफ भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की हत्याओं से लेकर अपमानित करने का कार्य किया जा रहा है वहीं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कृष्ण सुदामा के मित्रता को निभाने का काम किए हैं ।
आज हम सब मिलकर सपा मुखिया को वचन देते हैं कि प्रभु राम की धरती पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का काम करेंगे।
इस दौरान जोखू राम वर्मा संत कुमार सुनील कुमार आदर्श मौर्य विजय कनौजिया जियालाल निषाद सत्यम मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0