अयोध्या: रुदौली में योग दिवस पर जुटे जनप्रतिनिधि व लोग, विधायक ने किया सामूहिक योगाभ्यास
मवई,अयोध्या, अचल वार्ता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने सहभागिता करते हुए योग साधना की और लोगों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया गया, जिससे उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य लाभ के साथ सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा, “योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है और मानव कल्याण का सशक्त माध्यम बन चुका है।”
उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे स्वस्थ, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प भी लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0