सोनीपत: कैब चालकों ने खोला मोर्चा, 25 रुपये प्रति किलोमीटर किराये की मांग

Sep 19, 2026 - 16:49
Sep 19, 2026 - 17:53
 0  0
सोनीपत: कैब चालकों ने खोला मोर्चा, 25 रुपये प्रति किलोमीटर किराये की मांग
सोनीपत, अचल वार्ता। लंबित मांगों को लेकर कैब चालकों ने हड़ताल का ऐलान कर मोर्चा खोल दिया है। चालकों का कहना है कि महंगाई और लगातार बढ़ते वाहन खर्च के बीच उन्हें महज आठ रुपये प्रति किलोमीटर किराया मिल रहा है। इस किराये में वाहन की किस्त, ईंधन, रखरखाव और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। चालकों ने किराया बढ़ाकर 25 रुपये प्रति किलोमीटर किए जाने की मांग उठाई है।
   इसके साथ ही चालकों ने यात्रियों की अनिवार्य केवाईसी कराने, ऑन-ड्यूटी ड्राइवरों के लिए पर्याप्त इंश्योरेंस कवर देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। चालकों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और कैब कंपनियों से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान कराने की मांग की है। चालकों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0