सुल्तानपुर: आधार नामांकन एवं अद्यतन की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध
सुलतानपुर, अचल वार्ता । जनपदवासियों को सूचित किया जाता है कि नरायनपुर 400 केवी के सामने, पयागीपुर, सुलतानपुर में UIDAI अधिकृत आधार सेवा केंद्र संचालित है। केंद्र पर आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं।
आधार सेवा केंद्र पर सभी आयु वर्ग के बच्चों एवं वयस्कों के आधार नामांकन तथा बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त आधार में नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता आदि में सुधार तथा आधार प्रिंट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
उक्त आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सातों दिन संचालित है तथा प्रतिदिन 300 से अधिक निवासियों को आधार संबंधी सेवाएं प्रदान करने की क्षमता रखता है। आधार नामांकन एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निवासियों के अनुरोध पर आधार सेवा केंद्र द्वारा कैंप का आयोजन भी किया जाता है।
जनपद वासियों से अपील है कि आधार से संबंधित आवश्यक सेवाओं के लिए UIDAI अधिकृत आधार सेवा केंद्र, नरायनपुर 400 केवी के सामने, पयागीपुर, सुलतानपुर का लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0