सुल्तानपुर: एक जमीन, दो शपथ पत्र, SDM कोर्ट ने पूछा
सुल्तानपुर, अचल वार्ता। जिले के SDM सदर न्यायालय में एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक ही प्रकरण में दो अलग-अलग शपथ पत्र दाखिल होने से सवाल खड़े हो गए हैं। मामला पूर्व कोषाधिकारी आत्माराम मिश्रा के पुत्र पशुपतिनाथ मिश्रा से जुड़ा है
जिनसे SDM ने एक हफ्ते के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
दरअसल वर्ष 1997 में स्वीकृत भवन मानचित्र संख्या 292/97 के साथ दिए गए शपथ पत्र में भूखंड का क्षेत्रफल 126.48 वर्ग मीटर बताया गया था।
लेकिन समय का पहिया घूमते-घूमते जब मामला 22 जुलाई 2023 को नए मानचित्र संख्या 392/23 तक पहुंचा
तो उसी जमीन का क्षेत्रफल बढ़कर 157.20 वर्ग मीटर हो गया।
अब सवाल यह है कि आखिर जमीन बढ़ी, नाप बदल गई या फिर शपथ पत्र की स्याही ने ही चमत्कार कर दिया?
यही पहेली सुलझाने के लिए SDM सदर ने पशुपतिनाथ मिश्रा से एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट जवाब मांगा है।
नोटिस में साफ कहा गया है कि तय समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो मामला केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि विधिक कार्रवाई का रास्ता भी खुल सकता है।
फिलहाल निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर सच किस शपथ पत्र में छिपा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0