सुल्तानपुर: आस्था और उत्साह के साथ शुरू हुआ 3 दिवसीय हनुमत महोत्सव

Feb 19, 2026 - 20:04
 0  13
सुल्तानपुर: आस्था और उत्साह के साथ शुरू हुआ 3 दिवसीय हनुमत महोत्सव

भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में चंद्रकला में तैयारी तेज..

21 को भजन संध्या कार्यक्रम में अक्षरा सहित दर्जनों कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति..

सुल्तानपुर, अचल वार्ता। इसौली विधानसभा क्षेत्र के भंडरा चंद्रकला गांव में स्थित चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर के 8वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य हनुमत महोत्सव समारोह को लेकर गुरुवार 19 फरवरी से श्रीराम चरित मानस पाठ के साथ भव्य हनुमत महोत्सव की शुरुआत हुई। भंडरा चंद्रकला स्थित चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी को हवन-पूजन और पूर्णाहुति होगी,जबकि 21 फरवरी को सायं काल तीन बजे से विशाल भंडारा और भव्य भजन संध्या आयोजित होगी। भजन संध्या कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह मुख्य आकर्षण रहेंगी। जबकि दर्जनों अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। 

चौंसठ योगिनी हनुमान मंदिर के 8वें स्थापना दिवस पर आयोजित यह भव्य हनुमन महोत्सव पूरे क्षेत्र में भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना रहा है। भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने कहा कि हनुमत महोत्सव आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।

- श्रवण शर्मा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0