सोनीपत: आयुष विभाग ने लोगों को कराया योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए किया प्रेरित*

Sep 19, 2026 - 16:47
Sep 19, 2026 - 16:50
 0  0
सोनीपत: आयुष विभाग ने लोगों को कराया योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए किया प्रेरित*

सोनीपत, अचल वार्ता। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को आयुष विभाग की ओर से जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों, गांवों में स्थित व्यायामशालाओं तथा शहरी क्षेत्र के पार्कों में लोगों को योगाभ्यास करवाया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया

     जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि इन योग कार्यक्रमों के दौरान आयुष विभाग की टीमों द्वारा लोगों को विभिन्न योग क्रियाओं एवं आसनों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को योग के नियमित अभ्यास के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

  डॉ शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन को स्वस्थ रखने की समग्र जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अपनी दिनचर्या को अधिक अनुशासित बनाने के साथ-साथ शारीरिक सक्रियता को भी बढ़ा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी सुविधा के अनुसार प्रतिदिन योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों के लिए समय जरूर निकालें।

      उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित योग कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को योग से जोड़ने से उनमें छोटी उम्र से ही स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक आदतें विकसित की जा सकती हैं।

   अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में विद्यालयों के विद्यार्थियों, ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तथा शहरी पार्कों में आने वाले लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं योग क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए उनके सही तरीके और सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। आयुष विभाग की ओर से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। इसलिए योग को केवल किसी विशेष अवसर तक सीमित न रखते हुए इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

  जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान सेवा, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। योग कार्यक्रम भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं, जिनके माध्यम से आमजन को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान से जुड़ते हुए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वयं स्वस्थ रहने के साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0