सोनीपत: प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए किया प्रेरित* 

Oct 16, 2026 - 16:30
Oct 17, 2026 - 11:04
 0  0
सोनीपत: प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए किया प्रेरित* 

सोनीपत, अचल वार्ता। निदेशालय कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोनीपत में शुक्रवार को ‘क्लीन इंडिया प्रोग्राम’ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। वर्ग अनुदेशिका सीमा देवी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में संस्थान के अनुदेशकों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स तथा सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान संस्थान की आरआई बिल्डिंग, फाउंड्रीमैन वर्कशॉप, सीओई बिल्डिंग (स्टेनो), स्टाफ पार्किंग से स्टाफ क्वार्टर तक के क्षेत्र, कक्षाओं, आसपास के पार्कों तथा अन्य स्थानों पर साफ-सफाई की गई। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए संस्थान परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने संस्थान, घर, गांव तथा शहर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

अप्रेंटिस एवं प्लेसमेंट अधिकारी रविदत्त तथा उपप्रधानाचार्य विनय कुमार गौतम ने भी विद्यार्थियों से स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सामूहिक प्रयासों से इस मुहिम को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वर्ग अनुदेशिका सीमा देवी, वर्ग अनुदेशक सुरेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सुनील मलिक एवं दीपक, कंप्यूटर अनुदेशक सचिन एवं पुष्पा खत्री, स्टेनो अनुदेशक रमेश कुमार, गणित अनुदेशक जगबीर राणा, प्रदीप एवं हरदीप, ईएस अनुदेशक अक्षय, सहायक लवकेश सहित संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0