लखीमपुर खीरी : धौरहरा रोजगार मेले में 387 युवाओं को नौकरी

Nov 4, 2026 - 20:14
 0  1
लखीमपुर खीरी : धौरहरा रोजगार मेले में 387 युवाओं को नौकरी
लखीमपुर खीरी : धौरहरा रोजगार मेले में 387 युवाओं को नौकरी

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बुधवार को राजकीय आईटीआई धौरहरा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया के माध्यम से आईटीआई एवं नॉन आईटीआई के कुल 387 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन की सूचना मिलते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए।

रोजगार मेले में बीकेटी टायर्स, कृष्णा मारुति लिमिटेड, ब्लिंकिट वेयरहाउस, एपटिप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं निर्धारित मानकों के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई। इसमें आईटीआई उत्तीर्ण 165 अभ्यर्थियों तथा नॉन आईटीआई के 222 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 387 युवाओं को रोजगार का अवसर मिला।

रोजगार की राह खुली, 387 युवाओं का चयन

मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों की सहभागिता से अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार पाने का अवसर मिला। रोजगार मेले के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ आयोजन

रोजगार मेले की अध्यक्षता राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी साक्षी डागुर ने की। आयोजन को सफल बनाने में अनुदेशक एवं सुरक्षा प्रभारी श्यामू विश्वकर्मा, कनिष्ठ सहायक सनोज कुमार तथा अनुदेशक सुजीत कुमार यादव सहित संस्थान के अन्य कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0