लखीमपुर खीरी हादसा: चार की मौत, घायलों से मिले डीएम
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। तहसील सदर के खंभारखेड़ा के पास हुए सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन ने घायलों के बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में तत्परता दिखाई। डीएम अंजनी कुमार सिंह जिला चिकित्सालय ओयल पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
डीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे और आवश्यकतानुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि घायलों के बेहतर उपचार के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
इस दौरान डीएम ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा उन्हें नियमानुसार अनुमन्य सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और उनकी हरसंभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।
गौरतलब है कि खंभारखेड़ा के पास वैन और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मृत्यु हुई है। हादसे में घायल दो लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। डीएम ने मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अविलंब सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चलुवाराजू आर, तहसीलदार सदर मुकेश कुमार वर्मा, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ. वाणी गुप्ता तथा सीएमएस डॉ. आरके कोली मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0