गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग,

Nov 24, 2026 - 16:03
Nov 24, 2026 - 17:20
 0  1
गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग,
गोहाना, अचल वार्ता। हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों के आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। रोहतक से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल किसानों के समर्थन में उतर आए हैं। गोहाना के गांव कथूरा में पहुंचे विधायक ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गन्ने के भाव में महज 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर किसानों के साथ मजाक किया है। इस दौरान उन्होंने 26 दिसंबर को एसआईआर के खिलाफ बड़े प्रदर्शन का ऐलान भी किया।गन्ने के भाव को लेकर किसानों के धरने का समर्थन करते हुए नरवाल ने कहा कि किसानों की 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पूरी तरह जायज है। सरकार ने गन्ने के भाव में केवल 15 रुपये की बढ़ोतरी की है, जो किसानों के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा के किसानों को देश में सबसे ज्यादा गन्ने का भाव दिया जाता था। आगामी विधानसभा सत्र में भी कांग्रेस इस मांग को मजबूती से उठाएगी।
बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए विधायक ने कहा कि सरकार किसान हितैषी होने का दावा तो करती है, लेकिन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान साढ़े सात सौ किसानों की जान चली गई थी। इसके बावजूद सरकार ने किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए।
वहीं, एसआईआर के मुद्दे पर भी नरवाल ने बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से चुनाव जीतने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने 26 दिसंबर को इस मुद्दे पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया। इसके अलावा राशन कार्ड काटने और बुजुर्गों की पेंशन बंद किए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0