सोनीपत: विद्यार्थियों ने एसजीटी यूनिवर्सिटी में करियर काउंसलिंग एवं साइंस एग्जीबिशन का किया भ्रमण
खरखौदा, सोनीपत, अचल वार्ता। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए ए. पी. गर्ग पब्लिक स्कूल के कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एसजीटी यूनिवर्सिटी (SGT University) का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने करियर काउंसलिंग सत्र में भाग लेकर विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ ही विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में आयोजित साइंस एग्जीबिशन का अवलोकन किया, जहां उन्होंने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल, नवाचार, तकनीकी प्रयोगों एवं वैज्ञानिक परियोजनाओं को करीब से देखा और समझा।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों से परिचित करवाना, उनकी वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना तथा भविष्य के करियर चयन के लिए सही दिशा प्रदान करना था।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों में नई जिज्ञासा, आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0