सोनीपत , अचल वार्ता । आईटीआई राजलुगड्डी में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योग क्रियाएं करवाने के साथ-साथ योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान ताड़ासन, धनुरासन, वज्रासन, शवासन और पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आईटीआई राजलुगड्डी में आयोजित योग शिविर में योग सहायकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन करवाए और उनकी सही विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा जिले में योग शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर सहित विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ये कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।