सात लाख की रिश्वत में पांच लाख पहले लिए, दो लाख लेते ही एसीबी ने एलएम को दबोचा

Sep 20, 2026 - 18:39
Sep 21, 2026 - 07:36
 0  2
सात लाख की रिश्वत में पांच लाख पहले लिए, दो लाख लेते ही एसीबी ने एलएम को दबोचा

सोनीपत , अचल वार्ता । बिजली कनेक्शन, बिजली का खंभा लगवाने और अन्य क्लेरिकल कार्य करवाने के नाम पर सात लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी सोनीपत की टीम ने कार्रवाई करते हुए एचकेआरएनएल के माध्यम से यूएचबीवीएन भालगढ़ में तैनात एलएम को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय प्रेम निवासी गांव भालगढ़, सोनीपत के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके फार्म के लिए बिजली मीटर कनेक्शन, बिजली का पोल लगवाने और अन्य कार्य करवाने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के अनुसार, आरोपी पक्ष पहले ही पांच लाख रुपये ले चुका था। इसके बाद बकाया कार्य करवाने के लिए दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी सोनीपत ने जांच शुरू की और ट्रैप ऑपरेशन किया। जैसे ही आरोपी प्रेम दो लाख रुपये की रिश्वत लेने पहुंचा, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
मामले में यूएचबीवीएन भालगढ़ के एक क्लर्क और एक अन्य कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। दोनों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसीबी उनकी कथित भूमिका की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0