मुख स्वस्थ तो जीवन स्वस्थ: अयोध्या जिला चिकित्सालय में ओरल हेल्थ डे पर जागरूकता कार्यक्रम

अयोध्या जिला चिकित्सालय में ओरल हेल्थ डे के अवसर पर दंत सर्जन डॉ. विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को पान, गुटखा और तंबाकू से दूर रहने की सलाह दी गई।

Apr 2, 2026 - 17:27
 0  8
मुख स्वस्थ तो जीवन स्वस्थ: अयोध्या जिला चिकित्सालय में ओरल हेल्थ डे पर जागरूकता कार्यक्रम

अयोध्या, अचल वार्ता । ओरल हेल्थ डे के अवसर पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय अयोध्या में दंत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व दंत रोग सर्जन डॉ. विनोद कुमार शुक्ला ने किया, जिसमें डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने भाग लेकर लोगों को मुख स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि “यदि हमारा मुख स्वस्थ रहेगा तो हमारा पूरा शरीर भी स्वस्थ रहेगा।” उन्होंने लोगों को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने और पान, गुटखा तथा तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि ओरल हेल्थ डे के तहत आगे भी दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जागरूकता रैली और विचार संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ अर्थो सर्जन डॉ. सी.बी.एन. त्रिपाठी, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. बृज कुमार, डॉ. जी.सी. पाठक, ईएमओ डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. आशीष पाठक, प्रबंधक राजेंद्र कुमार तिवारी, मेट्रन इंद्रा राय, स्टाफ नर्स संध्या रजत, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी डॉ. देश दीपक त्रिपाठी, प्रभारी फार्मासिस्ट विजय प्रकाश वर्मा, हनुमंत प्रसाद दुबे, संजीव गुप्ता, सुरेश कुमार, सुनील दुबे, अरविंद दुबे, संजय कुमार और अजीत सैनी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने लोगों से अपील की कि नियमितरूप से दांतों की जांच कराएं और मुख की स्वच्छता बनाए रखें, जिससे कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0