अयोध्या : भीषण सड़क हादसा,दो की मौत
अयोध्या, अचल वार्ता। रौजागांव मिल के पास भीषण सड़क हादसा, लखनऊ की तरफ से आ रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर टूरिस्ट बस ने मारा जोरदार टक्कर एक महिला सहित दो की मौके पर मौत, एक व्यक्ति बस के नीचे दबा सीओ रुदौली आशीष निगम सहित चारों थाने की भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद। आनन, फानन में क्रेन मंगाकर पुलिस ने जीवित युवक को निकालकर भेजा अस्पताल, कराया जा रहा हाईवे बहाल। सभी मृतक व घायल पटरंगा थाना क्षेत्र के चौहान पुरवा व मटोली गांव के रहने वाले।
अग्निशन कर्मी सद्दाम हुसैन ,गोपेश रावत,फैयाज अहमद की सूझ बूझ और प्रयास से जितेंद्र यादव को जीवित बाहर निकाल लिया गया था। गाड़ी नंबर UP65GT 7675 जो नैमिशरण सीतापुर से अयोध्या पर्यटक को लेकर जा रही थी, जिसमें जितेंद्र यादव पुत्र रामप्रकाश यादव 30वर्ष निवासी मटौली का पुरवा को जीवित बाहर निकाला गया तथा राम सजीवन व उनकी पत्नी राजकुमारी की मृत्यु हो गई है।
बताते चलें कि राम सजीवन अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ साइकिल से थे और जीतेंद्र 30 वर्ष पैदल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0