अयोध्या: विश्व ओरल हेल्थ डे पर अयोध्या जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम, तंबाकू से दूर रहने की अपील

अयोध्या के जिला चिकित्सालय (पुरुष) में विश्व ओरल हेल्थ डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। तंबाकू के दुष्प्रभाव और दांतों की देखभाल पर दी गई अहम जानकारी।

Mar 20, 2026 - 18:49
Mar 22, 2026 - 13:58
 0  46
  • अयोध्या में विश्व ओरल हेल्थ डे पर जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ मुख के लिए दिए गए अहम सुझाव

अयोध्या, अचल वार्ता। विश्व ओरल हेल्थ डे के अवसर पर शुक्रवार को जिला चिकित्सालय (पुरुष) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और गंभीर बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने लोगों को मुख में होने वाली विभिन्न बीमारियों जैसे दांतों में सड़न, मसूड़ों की समस्या और संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे लोगों को इस घातक आदत से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।

इस अवसर पर “हेल्दी माउथ इज ए हैप्पी लाइफ” थीम के अंतर्गत हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। इसमें दांतों की नियमित सफाई, सही खानपान और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार शुक्ला, डेंटल सर्जन, नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम, जिला चिकित्सालय (पुरुष) अयोध्या ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए मौखिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि नियमित ब्रशिंग, संतुलित आहार और तंबाकू से दूरी बनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

अस्पताल परिसर में आए मरीजों एवं तीमारदारों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0