शाहजहांपुर: जलालाबाद के गांव बझेड़ा महुआ डांडी में झोपड़ीदार मकान में भीषण आग, नगदी व अनाज सहित हजारों का सामान राख
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव बझेड़ा महुआ डांडी में झोपड़ीदार मकान में भीषण आग लगने से नगदी, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिवार बाल-बाल बचा।
- सुबह 6 बजे लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा, दमकल न पहुंचने पर ग्रामीणों ने बुझाई आग
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र अंतर्गत बझेड़ा महुआ डांडी गांव में बुधवार सुबह एक झोपड़ीदार मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते-ही-देखते घर में रखा अनाज, नगदी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
आग लगते ही मची अफरा-तफरी
घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। झोपड़ी में रह रहे अरुण कुमार पुत्र श्रीकृष्ण (उम्र लगभग 35 वर्ष) अपने परिवार के साथ सो रहे थे। अचानक धुआं और चिंगारियां उठती देख आग भड़क गई।
अरुण कुमार ने बताया,
“हम सब सो रहे थे। अचानक आग की लपटें दिखीं तो पत्नी उषा और दोनों बच्चों को जगाकर बाहर भागे। जान तो बच गई, लेकिन सब कुछ जल गया।”
- नगदी, अनाज और गृहस्थी का सामान जलकर खाक
- आग में घर के अंदर रखा
- करीब 20 किलो गेहूं,
- 10 किलो चावल,
- लगभग 15 हजार रुपये नगद,
- बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान
- पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया
अरुण कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और यही झोपड़ी उनका एकमात्र आशियाना था।
दमकल न पहुंचने पर ग्रामीणों ने बुझाई आग
सूचना के बावजूद मौके पर कोई दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच सका। ऐसे में ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी भरकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
पुलिस के अनुसार आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजे की मांग की है।
- राम निवास शर्मा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0