मथुरा: बरसाना-नंदगांव की लट्ठामार होली को बदनाम करने की साजिश, वायरल वीडियो पर FIR दर्ज
बरसाना और नंदगांव की लट्ठामार होली को बदनाम करने वाली वायरल वीडियो पर मथुरा पुलिस की सख्त कार्रवाई, IT एक्ट व BNS में FIR दर्ज।
मथुरा, अचल वार्ता। जनपद मथुरा के बरसाना एवं नंदगांव क्षेत्र की विश्वप्रसिद्ध लट्ठामार/लड्डूमार होली की पुरानी वीडियो क्लिप के आंशिक अंश को सोशल मीडिया पर वायरल कर भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा को बदनाम करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास को गंभीरता से लेते हुए थाना बरसाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
भ्रामक वीडियो से समाज में तनाव फैलाने का प्रयास
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल की गई वीडियो क्लिप वास्तविक संदर्भ से काटकर प्रसारित की गई थी, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। यह कृत्य न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि सामाजिक सौहार्द के लिए भी खतरा है।
IT एक्ट और BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना बरसाना में आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से वीडियो फैलाने वालों की पहचान में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का बयान
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेशचन्द्र रावत ने बताया कि—
“बरसाना और नंदगांव की होली हमारी सांस्कृतिक विरासत है। पुरानी वीडियो को तोड़-मरोड़कर वायरल करना कानूनन अपराध है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”
परंपरा और संस्कृति की रक्षा के लिए सख्त रुख
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बिना सत्यापन के किसी भी वीडियो या पोस्ट को साझा न करें। साथ ही, किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0