अयोध्या : 111 यूनिट रक्तदान के साथ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया विधायक रामचंद्र यादव का जन्मदिन
पटरंगा,अयोध्या,अचलवार्ता। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर श्री कृष्णा आरटीएस कॉलेज, नरौली (रुदौली) में रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।
रक्तदान शिविर में करीब 111 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में लखनऊ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल अयोध्या की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार पूजा कौशल सिंगर ने अवधी गीतों की प्रस्तुति दी। समारोह में भाजपा नेता तेज तिवारी, निर्मल शर्मा, आदर्श चंद्र यादव, दिनेश रामप्रवेश यादव, जिला पंचायत सदस्य राम लेवल राजपूत, चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला और भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राम सुचित राजपूत सहित अनेक ग्राम सुल्तानपुर से भी सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं क्षेत्र के प्रधानगण, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी गई। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों का उमड़ा जन सैलाब और सभी ने विधायक के स्वस्थ व सफल जीवन की कामना की।
- वेद प्रकाश राजपूत
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0