शाहजहांपुर: थाना अल्लाहगंज में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, बुजुर्ग गंभीर

थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में डीसीएम की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, एक बुजुर्ग गंभीर घायल। शाहजहांपुर सड़क हादसे की पूरी खबर पढ़ें।

Mar 2, 2026 - 16:36
Mar 2, 2026 - 16:37
 0  35

शाहजहांपुर,अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद अंतर्गत थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने होली की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार और ओवरलोड डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, समापुर गांव निवासी सर्वजीत अपने पिता मुन्नालाल को दवा दिलाने ई-रिक्शा से जलालाबाद जा रहे थे। रास्ते में गांव दहैना निवासी 35 वर्षीय रवि राम और उनका 12 वर्षीय पुत्र पीयूष भी ई-रिक्शा में सवार हो गए।

जैसे ही ई-रिक्शा थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पहुंचा, पीछे से आ रही सिलेंडर लदी तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

अस्पताल पहुंचते ही टूटा दुखों का पहाड़

घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रवि राम (35) और उनके पुत्र पीयूष (12) को मृत घोषित कर दिया।

ई-रिक्शा पर सवार बुजुर्ग मुन्नालाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फर्रुखाबाद के अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, सर्वजीत को मामूली चोटें आई हैं।

 गांव में मातम, होली की खुशियां बदलीं गम में

हादसे की खबर मिलते ही गांव दहैना और समापुर में कोहराम मच गया। रवि राम की बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार रवि राम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, जबकि उनका बेटा पीयूष स्कूल में पढ़ता था।

होली जैसे त्योहार के मौके पर हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

 पुलिस कार्रवाई और जांच

थाना अल्लाहगंज पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में डीसीएम चालक की लापरवाही सामने आ रही है। एसपी शाहजहांपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और ओवरलोडिंग को हादसों का मुख्य कारण बताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी, स्पीड कंट्रोल और भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

- राम निवास शर्मा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0