अयोध्या: समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है हमारा संविधान : डीएम

77वें गणतंत्र दिवस पर अयोध्या कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर संविधान, स्वतंत्रता सेनानियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर संदेश दिया गया।

Jan 27, 2026 - 09:54
Feb 6, 2026 - 16:14
 0  3
  • 77वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी

अयोध्या, अचल वार्ता। जिले में गणतंत्र दिवस के पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 77वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संकल्प का वाचन किया। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

   जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे संविधान के लागू होने और भारत के एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनने की याद दिलाता है। इस अवसर पर हम सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं, जिनके त्याग और बलिदान से हमें यह आज़ादी और संविधान प्राप्त हुआ। हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की आत्मा है। एक नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान में निहित मूल्यों का पालन करें और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। 

जिला प्रशासन द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, स्वच्छता अभियान एवं डिजिटल सेवाओं—को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। इसमें आप सभी का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी एल/ए कौशल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि/रा. अमित कुमार भट्ट, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, ए.आर.ओ पवन कुमार शर्मा, डिप्टी कलेक्टर गजेन्द्र कुमार आदि वक्ताओं ने अपना-अपना संबोधन व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मेला सहायक कौशल कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0