अयोध्या: लूट करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Feb 15, 2026 - 15:52
Feb 15, 2026 - 15:53
 0  85
  • एसएसपी बोले - अन्य की तलाश जारी, जल्द होगी गिरफ्तारी

अयोध्या, अचल वार्ता। यात्रियों को अगवा कर उनके साथ लूट करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई संपत्ति के 50000 नकद, एक सोने की चैन, एक चांदी का कड़ा सहित अन्य घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद किया है। 

   यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारवार्ता में दी। एसएसपी ने बताया कि 27 जनवरी लूट की घटना की सूचना मिली थी, जिसको लेकर थाना कैंट में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी मामले के खुलासे के लिए पुलिस की टीम काम कर रही थी।

  उन्होंने बताया कि रविवार को थाना कैंट व एसओजी की संयुक्त टीम ने सूचना में आधार पर गोरखपुर - लखनऊ हाईवे किनारे अब्बूसराय गांव से सौरभ पांडे, निवासी - भर्ती का पुरवा रामगढ़, थाना-छावनी, जनपद-बस्ती व महेश सिंह, निवासी - पिंडारा, थाना - मुसाफिरखाना, जनपद - अमेठी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया इनके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

   एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों का एक सक्रिय गैंग है। पहले हम लोग हाईवे किनारे ढाबों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी का काम करते थे, कई बार पकड़े जाने के बाद हम लोग अपहरण कर लूट की घटना करने लगे।

   हम लोग दूसरों की गाड़ी मांगकर एक साथ 5 से 6 लोग चलते हैं तथा किसी व्यापारी अथवा चार पहिया वाहन वाले अकेले यात्री को टारगेट करते हैं, जिनके पास काफी पैसा होने की संभावना रहती है, मौका देखकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर मारपीट कर एवं असलहा दिखाकर भय में लेकर उनके पास से कीमती जेवरात, मोबाइल फोन, नकदी लूट लेते है तथा अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर बंधक व्यक्ति के मोबाइल फोन से उसके रिश्तेदारों को फोन कराकर खाते में रुपया मंगाकर निकाल लेते हैं।

  अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर किसी को सूचना न देने की धमकी देकर हाईवे पर कहीं दूर मार पीट कर छोड़ देते हैं, इसी तरह हम लोग गैंग बनाकर काम करते हैं। एसएसपी ने कहा कि इनके अन्य साथियों को तलाश की जारी है, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0