अयोध्या: कुलपति के साथ साथ छात्र छात्राओं के की सफाई, दिया स्वच्छता का सन्देश
कुमारगंज, अयोध्या, अचल वार्ता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में मंगलवार को वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। कुलपति डा बिजेंद्र सिंह ने सफाई अभियान के लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की टीम को महाविद्यालय स्तर पर पांच भागों में विभाजित कर सफाई अभियान की जिम्मेदारी सौंपी। कुलपति भी छात्र-छात्राओं के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए।
मंगलवार को सुबह-सुबह गेट नंबर एक और दो के साथ-साथ नेहरु लाइब्रेरी, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, कृषि एवं वानिकी महाविद्यालय, बायोटेक्नोलॉजी, मात्सियकी महाविद्यालय, पशु चिकित्सा महाविद्यालय पर सफाई की गई। समस्त शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों ने एकजुट होकर साफ-सफाई की। सड़क के किनारे जमे घासों को साफ किया और झाड़ू लगाया।
इस दौरान एनसीसी एवं एनएसएस की सभी इकाई के छात्र-छात्राओं ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी के संयोजन में सफाई अभियान चलाया गया। डा. नियोगी ने बताया कि यह अभियान कुलपति के नेतृत्व में समय-समय पर चलाया जाता रहा है। यह अभियान विवि कैंपस को क्लीन एंड ग्रीन बनाए रखने के लिए किया जाता है। इस अभियान में समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, इंजीनियर, छात्रावास अधीक्षक, सह छात्रावास अधीक्षक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0