अयोध्या : जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश
अयोध्या, अचल वार्ता। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आमजन सीधे अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0