देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि एसओ प्रेमनगर नरेश राठौर समेत दो लोग घायल हो गए। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Apr 30, 2026 - 10:35
Apr 30, 2026 - 14:45
 0  1
देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़

देहरादून , अचल वार्ता । बुधवार देर रात देहरादून के थाना प्रेमनगर पर कंट्रोलरूम व एमडीटी से सूचना प्राप्त हुई की अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की गई है तथा इसी घटना के दौरान शिकायतकर्ता को गोली मारी गई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो घटना में घायल जिसके द्वारा अपना नाम देवराज बताया गया जो घायल अवस्था में था जिसने बताया गया कि अभी-अभी कुछ बदमाशों ने जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे मेरे साथ लूटपाट की घटना कर मुझे गोली मार कर विश्रांति की तरफ भागे हैं और बताया कि मेरे से छीने नीले रंग के बैग में मेरे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी व मेरी आईडी व अन्य कागजात थे जो मुझ से तमंचे की नोक पर लूट लिए व मुझे गोली मारकर भाग गए हैं। घायल को प्राथमिक उपचार देकर अपने साथ लेकर बताए गए रास्ते की तरफ बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूर जाकर जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी जिसका पीछा गया गया तो कार सवारो ने पुलिस पर फायर झोंकते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ को भाग गए उनका पीछा किया गया तो उनके द्वारा फिर फायर किया गया, बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक गोली एसओ प्रेमनगर को लग गई आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई तो एक बदमाश को गोली लगने का कारण बदमाश घायल हो गया तथा अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए जिनकी तलाश जारी है।

 

घायल बदमाश तथा पीड़ित देवराज को व एसओ नरेश राठौर को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय प्रेम नगर लाया गया जहां से तीनों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। भागे हुए बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल, चिकित्सालय पहुंचे जनपद में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है, एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली, घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया, उपचार के दौरान घायल बदमाश की मृत्यु हो गई है।

 एसएसपी देहरादून व अधिकारियों द्वारा कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचकर मृत बदमाश के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई।आवश्यक कार्यवाही व पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0