पेशावर कांड की वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा में पेशावर कांड की 96वीं वर्षगांठ पर बैठक आयोजित कर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने श्रमिकों की समस्याओं पर भी चिंता जताई।
अल्मोड़ा , अचल वार्ता । पेशावर काण्ड की 96वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्दी वर्मा ने की तथा संचालन नारायण राम द्वारा किया गया। बैठक में वक्ताओं ने पेशावर काण्ड के वीर सिपाहियों, विशेष रूप से चन्द्र सिंह गढ़वाली के साहस और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडवोकेट भारती, जीवन चन्द्र, जे. सी. बसीम, अहमद पान बोरा, राजू गिरि, आर्य समाज के दयाकृष्ण काण्डपाल, दिनेश भीट्ट तथा साकिब सहित अन्य उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने वर्तमान समय में मजदूरों की समस्याओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि आज भी मजदूर वर्ग को उचित मजदूरी, सुरक्षित कार्य वातावरण और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं। कई स्थानों पर श्रमिकों का शोषण हो रहा है और उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। बैठक में यह भी कहा गया कि सरकार को मजदूरों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए, न्यूनतम मजदूरी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना चाहिए तथा श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य, आवास और रोजगार सुरक्षा की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पेशावर काण्ड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता कर रही आनन्दी बर्मा ने वीरचन्द्र सिंह गढवाली को श्रद्धान्जली देते हुवे बैठक का समापन किया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0