जजों ने जीता फ्रेंडली क्रिकेट मैच
हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में जजों और वकीलों के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में जजों की टीम ने 20 रन से जीत दर्ज की। अनिरुद्ध मैन ऑफ द मैच बने।
नैनीताल, अचल वार्ता। हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में शुक्रवार को बैच और बार फ्रेंडली क्रिकेट फ्रेंडली मैच जजों और वकीलों के बीच खेला गया। हाई कोर्ट जजों की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
बार एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए जजेज को आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जस्टिस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 179 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में अधिवक्ताओं की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार भी दिए गए। अनिरुद्ध को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रदीप मणि त्रिपाठी को बेस्ट विकेटकीपर, मनोज मोहन को बेस्ट बैट्समैन, राजेंद्र डोभाल को बेस्ट बॉलर और जस्टिस रविन्द्र मैठाणी को बेस्ट फील्डर का खिताब दिया गया। मैच के दौरान फील्डिंग करते समय जस्टिस रविन्द्र मैठाणी घायल हो गए ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0