अंबेडकरनगर में नई कमान: ईशा प्रिया बनीं 35वीं जिलाधिकारी, अनुपम शुक्ला का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने अंबेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ला का तबादला कर उन्हें गाजीपुर भेजा। 2016 बैच की IAS ईशा प्रिया को जिले की 35वीं जिलाधिकारी बनाया गया है।

Apr 21, 2026 - 09:24
 0  81
अंबेडकरनगर में नई कमान: ईशा प्रिया बनीं 35वीं जिलाधिकारी, अनुपम शुक्ला का तबादला

अंबेडकरनगर, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अनुपम शुक्ला का तबादला कर उन्हें गाजीपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। उनकी जगह ईशा प्रिया को अंबेडकरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह जिले की 35वीं डीएम होंगी।

अनुपम शुक्ला का कार्यकाल रहा प्रभावी

अनुपम शुक्ला ने 22 अप्रैल 2024 को अंबेडकरनगर में जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। करीब एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए।

उनके नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हुआ, जिससे जिले को प्रदेश स्तर पर विशेष पहचान मिली।

 2016 बैच की IAS हैं ईशा प्रिया

नई जिलाधिकारी ईशा प्रिया 2016 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले पर्यटन विभाग में विशेष सचिव और निदेशक के पद पर कार्यरत थीं।

 पहले ही प्रयास में हासिल की थी 75वीं रैंक

झारखंड की मूल निवासी ईशा प्रिया ने वर्ष 2015 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 75वीं रैंक हासिल की थी। उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव को देखते हुए उन्हें अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 प्रशासनिक बदलाव से नई उम्मीदें

जिले में नए जिलाधिकारी की नियुक्ति के बाद विकास कार्यों में तेजी आने और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

- हरीलाल प्रजापति 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0