अम्बेडकर नगर: कृभको अयोध्या के द्वारा एम.पैक्स समिति बहोरिकपुर में 'सहकारी सशक्तिकरण अभियान' कार्यक्रम का आयोजन

Jun 29, 2026 - 17:44
Jun 29, 2026 - 17:49
 0  69
अम्बेडकर नगर: कृभको अयोध्या के द्वारा एम.पैक्स समिति बहोरिकपुर में 'सहकारी सशक्तिकरण अभियान' कार्यक्रम का आयोजन
अम्बेडकर नगर: कृभको अयोध्या के द्वारा एम.पैक्स समिति बहोरिकपुर में 'सहकारी सशक्तिकरण अभियान' कार्यक्रम का आयोजन

अम्बेडकर नगर अचल वार्ता। आज सोमवार को पवन पटेल, क्षेत्रीय अधिकारी, कृभको अयोध्या के द्वारा एम.पैक्स समिति बहोरिकपुर, अकबरपुर अम्बेडकर नगर में 'सहकारी सशक्तिकरण अभियान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया l 

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरबिंद चौधरी जी ( जिला कृषि अधिकारी अंबेडकर नगर) 

 विशिष्ट अतिथि - महेंद्र प्रताप गौतम (कृषि वैज्ञानिक फसल सुरक्षा KVK आजमगढ़ )

 रोहित साहू अपर जिला कृषि अधिकारी अम्बेडकर नगर)

  रीता पटेल (अपर जिला सहकारी अधिकारी अंबेडकर नगर)

 विनोद कुमार यादव (अपर जिला सहकारी अधिकारी भीटी, अम्बेडकर नगर)

 रामकरण यादव (अपर जिला सहकारी अधिकारी, टांडा अंबेडकर नगर)

कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी आंदोलन को सशक्त बनाना किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी से अवगत कराना किसानों को अपने खेत की स्थिति में सुधार के लिए रासायनिक उर्वरक के विवेक पूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया धरती माता बचाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया किसानों को मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के बारे में चर्चा किया/

 सर्व प्रथम क्षेत्र अधिकारी कृभको श्री पवन पटेल द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया उन्होंने सभी प्रतिभागियों की कृभको के विभिन्न उत्पादों के बारे में उनके प्रयोग करने की विधि एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ सभी को मिट्टी परीक्षण के लिए जागरूक किया और बताया कि कृभको द्वारा निशुल्क मृदा परीक्षण कराई जाती है 

 महेंद्र प्रताप गौतम कृषि वैज्ञानिक फसल सुरक्षा द्वारा फसल में बीमारी एवं कीट पतंग के रोकथाम के बारे में चर्चा किया। 

 रोहित साहू (सहायक जिला कृषि अधिकारी अंबेडकर नगर) द्वारा किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजना एवम धरती माता बचाओ अभियान ,संतुलित मात्रा में उर्वरक की प्रयोग जैविक खेती के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया

 अरविंद चौधरी (जिला कृषि अधिकारी अम्बेडकर नगर) द्वारा किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरक के प्रयोग एवं धरती माता बचाओ अभियान के बारे में चर्चा किया आप सभी रासायनिक उर्वरक का कम मात्रा में उपयोग करें तथा संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग ,मृदा परीक्षण ,आदि के बारे में चर्चा किया जिससे भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली धरती माता बचाओ अभियान को कारगर साबित किया जा सके उन्होंने जैविक खेती के बारे में भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराया।तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया । विनोद कुमार यादव  (अपर जिला सहकारी अधिकारी,भीटी अम्बेडकर नगर) द्वारा गोष्टी में उपस्थित समिति के सचिव एवम लोगों को सहकारिता शपथ दिलवाया एवं सहकारी सशकितकरण के लिए किसानों को सहकारिता से जुड़ने के लिए कहा ।

अंत में क्षेत्रीय अधिकारी कृभको अयोध्या ने सभी अतिथियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया ।इस कार्यक्रम में लगभग 100 किसान उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0