अम्बेडकर नगर : जमुनीपुर-अरिया मार्ग बना हादसों का खतरा, ग्रामीणों में नाराजगी

May 14, 2026 - 00:56
May 14, 2026 - 05:54
 0  1
अम्बेडकर नगर : जमुनीपुर-अरिया मार्ग बना हादसों का खतरा, ग्रामीणों में नाराजगी
  • नहर पटरी की बदहाली पर विभाग की आंखों में मोतियाबिंद हुआ क्या?
  • जमुनीपुर-अरिया मार्ग बना हादसों का खतरा, ग्रामीणों में नाराजगी
  • मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के वावजूद नहीं सुधरी पटरी की हालत

अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता । जमुनीपुर से अरिया रोड को जोड़ने वाली नहर पटरी बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिसने “गड्ढा मुक्त सड़क अभियान” के दावों की पोल खोलकर रख दी है। सड़क पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे, टूटी पटरी और उखड़ी सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुकी है। हालात इतने खराब हैं कि आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या को मीडिया द्वारा कई बार प्रमुखता से उठाया जा चुका है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक गहरी नींद में सोया हुआ नजर आ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि केवल कागजों में सड़कें गड्ढा मुक्त दिखाई जा रही हैं, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह उलट है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाएगा और आवागमन पूरी तरह बाधित होने की आशंका है। स्कूल जाने वाले बच्चे, किसान और रोजाना सफर करने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों ने जनपद की जिलाधिकारी ईशा प्रिया से उम्मीद जताई है कि वह तत्काल मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करें और सड़क की मरम्मत जल्द शुरू कराई जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0