भारतीय बाल रोग अकादमी ने आयोजित किया 39 यूजी क्विज

Aug 14, 2026 - 06:03
Aug 14, 2026 - 06:03
 0  1
भारतीय बाल रोग अकादमी ने आयोजित किया 39 यूजी क्विज

कानपुर , अचल वार्ता। भारतीय बाल रोगअकादमी द्वारा 39 यूजी क्विज कार्यक्रम का जीएसवीएम मेडिकल कालेज के एलटी- 1विभाग में उत्साह और शैक्षणिक माहौल में आयोजित किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 6 राउंड आयोजित किए गए, क्विज को अत्यंत ज्ञानवर्धक और रोचक बनाने के लिए जुड़ी चिकित्सकीय जानकारी, सामान्य प्रश्नोत्तर राउंड, विजुअल राउंड तथा रैपिड फायर राउंड सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर मेडिकल छात्रों में बाल रोग विज्ञान के प्रति रुचि व समझ बढ़ाने की दिशा में इस क्विज को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। प्रतियोगिता के दौरान लगभग 200 एमबीबीएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में सभी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः अंकों के आधार पर विजेताओ का निर्णय किया गया जिसमें प्रथम स्थान डॉ अवंतिका सिंह,डॉ शिवांगी चंद्रा, द्वितीय स्थान डॉ आकृति वर्मा व महक दुबे को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा विजेता व उपविजेता टीमों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बाल रोग विभाग की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम की क्विज मास्टर के रूप में डॉ अनुकृति मिश्रा व स्कोरर डॉ रितुजा वर्मा ने अत्यंत दक्षता व प्रभावशाली ढंग से संचालन किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष व सचिव डॉ. शैलेन्द्र गौतम,. डॉ एके आर्या,डॉ यशवंत राव डॉ. अमितेश यादव , डॉ प्रशांत प्रियदर्शिनी, डॉ नेहा अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0