कानपुर : भविष्य में चिकित्सा शिक्षा, शोध और स्किल डेवलपमेंट के लिए साथ मिलकर करेंगे काम

Jun 13, 2026 - 08:31
Jun 13, 2026 - 09:52
 0  1
कानपुर : भविष्य में चिकित्सा शिक्षा, शोध और स्किल डेवलपमेंट के लिए साथ मिलकर करेंगे काम

कानपुर, अचल वार्ता। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन अपने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार आधिकारिक दौरे पर कानपुर पहुंचे। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय (ळैटड) आगमन पर कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन प्रो. डॉ. संजय काला, )पीएमएसएसवाई) सुपर स्पेशलिटी के नोडल अफसर डॉ. मनीष सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. ऋचा गिरी और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आर.के. सिंह ने बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एलटी-1 सभागार में कुलपति डॉ. अमित देवगन एवं प्राचार्य डॉ. संजय काला ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद कुलपति ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों के साथ सीधा संवाद किया। चिकित्सा शिक्षा में उच्च मानकों और नवाचार पर जोर दिया। संवाद के दौरान मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान, नवाचार , अनुशासन और रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा मेडिकल कॉलेज वर्तमान समय के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में से एक है और यहाँ की सुविधाएँ भी उच्च स्तरीय हैं। इस प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर हम स्किल डेवलपमेंट और चिकित्सा शिक्षा को और अधिक बढ़ावा दे सकते हैं।

सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और हैलट अस्पताल का निरीक्षण

कुलपति ने हैलट अस्पताल एवं (पीएमएसएसवाई)सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक की आधुनिक व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने आने वाले समय में कॉलेज के साथ मिलकर शोध कार्यों (त्मेमंतबी) और कौशल विकास को आगे बढ़ाने पर अपनी पूर्ण सहमति जताई।

संस्थान के लिए गौरव का क्षण

प्राचार्य एवं डीन प्रो. डॉ. संजय काला ने कहा कि कुलपति डॉ. अमित देवगन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने आधिकारिक दौरे के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को चुना, जो पूरे संस्थान के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। इससे पूर्व कोई भी कुलपति अभी तक मेडिकल कालेज की सुध लेने नही आया आया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0